{"_id":"5f357ce08ebc3e3cd6013aa6","slug":"villagers-showed-the-mirror-by-repairing-the-road-with-shramdaan-mau-news-vns5413705143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क मरमत कर विभाग को दिखा दिया आइना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क मरमत कर विभाग को दिखा दिया आइना
रतनपुरा ब्लाक के छिछोर गाँव की बदहाल सड़क।
- फोटो : MAU
Link Copied
ग्रामरतनपुरा/ बढ़ुआगोदाम । रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के सेमराजपुर मोड़ से छिछोर गांव तक दस साल पहले बनी सड़क दो किलो मीटर तक टूट कर गढ्ढो में तब्दील हो गई थी। इस सड़क पर आए दिन लोग गिर कर घायल हो जा रहे थे। तमाम शिकायतों के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी । इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को चंदा एकत्रित किया और श्रमदान देकर ईट के टुकड़े और राबिश डालकर गढ्ढे को बराबर किया।रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के सेमराजपुर मोड़ से बलिया जिले के बरलाई और बाराडीह गांव को जोडने वाली सडक का निर्माण दस साल पहले कराया गया था । इस रोड़ पर दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन होता हैं। सड़क बनने के दशको बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई । जिससे सडक गढ्ढो में तब्दील हो गई। सड़क पर गढ्ढे होने से कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। दो दिन पहले मंगलवार को सवारियों से भरा एक आटो पलट गया । इस दुर्घटना में आटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे । सडक में हुए गढ्ढो के बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की उदासीनता से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को स्वयं ही सड़क को गड्ढामुक्त बनाने का फैसला लिया। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण चार घंटे मेहनत कर गड्ढे में गिट्टी और राबिश डालकर पाट दिया। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी इस नेक काम में सहयोग करने के लिए छिछोर गांव निवासी आनंद सिंह उर्फ टुटु, शंकर सिंह, केदार सिंह, मनोज कुमार यादव, बिद्या नाथ सिंह की प्रशंसा की ।
रतनपुरा ब्लाक के छिछोर गाँव की चंदा लगाकर बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ईट गिरवाते ग्रामीण।- फोटो : MAU
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।