फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers reached the police station demanding the arrest of the attackers

Mau News: हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे थाने

Wed, 28 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers reached the police station demanding the arrest of the attackers
कोपागंज। भातकोल मोड़ पर रविवार को दो दुकानदारों को मारने-पीटने और डेढ़ लाख रुपये छीन लेने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के 48 घंटों के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण थाना परिसर से हटे।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमा के अनुसार रविवार की दोपहर टंड़ियांव निवासी आशुतोष सिंह की दुकान पर जाकर हिमांशु यादव और संजीत यादव ने आशुतोष, उनके चाचा रामबचन सिंह और पिता राम अशीष सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीरों पर दो नामजद सहित दस अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को टड़ियांव और लारपुर के 50 से अधिक ग्रामीण थाना पहुंच गए। लोग हमलावरों की जल्दी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। एसओ अमित कुमार मिश्रा ने उन्हें आश्वासन दिया कि 48 घंटो के अंदर अपराधी जेल के अंदर होंगे तब जाकर ग्रामीण थाना परिसर से हटे। इस मौके पर प्रदर्शन में रवि पांडेय, शिवप्रसाद सिंह पवन सिंह राणासिंह, राजेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, राजू पांडे, संजय सिंह, नाहर सिंह, सोनू सिंह ,जसवंत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed