फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers raised questions on the consolidation process in Amari village

ग्रामीणों ने अमारी गांव में हो रही चकबंदी प्रक्रिया पर उठाया सवाल

Tue, 06 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised questions on the consolidation process in Amari village
रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के अमारी गांव में कृषि की जमीनों के सीमांकन के संबंध में चकबंदी विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों की बैठक पंचायत भवन पर हुई। इसमें चकबंदी विभाग के कानूनगो और लेखपाल द्वारा गांव की कृषि भूमि के सीमांकन के लिए ग्रामीणों से सहमति की मांग की गई। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने एक सुर से नाराजगी जताते हुए कहा कि वर्ष 2008 से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। लगभग एक दशक बाद भी चकबंदी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। जब तक गांव के सभी लंबित और विवादित मामलों का निस्तारण विभाग द्वारा नहीं किया जाता तब तक सीमांकन कार्य नहीं किया जाए अन्यथा गांव की चकबंदी रोक दी जाए। इस दौरान आलोक राय, प्रेमसागर राय, कृष्ण कुमार राय, हरिनारायण, अंगद, शिवगोविंद, संजय, रामप्यारे, शिवचंद, बसंत, राहुल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed