फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers protested against the plant

प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Fri, 13 Jul 2018 12:12 AM IST
मऊ ब्यूरो
मऊ ब्यूरो Updated Fri, 13 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the plant
protest against plant - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोघवल रामपुर गांव के पास फोरलेन निर्माण कार्य में कंपनी के प्लांट से हो रहे परेशानी को लेकर क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। एक घंटे तक जाम रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस तथा कंपनी के मैनेजर रवि सक्सेना के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।       
विज्ञापन


 राष्ट्रीय राजमार्ग 29 के फोर लेन में बदलने के कार्य में आरसीसी ढलाई के लिए पिढ़वल मार्ग पर घोघवल रामपुर गांव के पास मिक्सर प्लांट तीन माह पूर्व लगा हुआ है। जहां से राष्ट्रीय राजमार्ग की ढलाई के लिए सीमेंट,गिट्टी के मिक्सर को ट्रकों पर लाद कर ले जाया जाता है। ट्रकों के आवाजाही से हो रहे जाम से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को पूर्वाह्न 10 बजे सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रतिदिन भारी संख्या में ट्रकों की आवाजाही के चलते विद्यालय जाने वाले छात्र छात्राओं को परेशानी हो रही है। प्लांट के चलते प्रदूषण भी हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सड़क को चौड़ा करने के साथ ही ट्रकों को रात के समय भेजा जाए। स्थानीय मजदूरों को काम नहीं दिया रहा है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल परमानंद मिश्रा तथा कंपनी के मैनेजर रवि सक्सेना के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। इस अवसर पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष हरिकेश यादव, आलोक रंजन, योगेश, सुरेंद्र प्रधान, अंगद राजभर, संजय सोनकर, घूरा राम, रामजन्म यादव, मन्नू यादव, जितेंद्र मौर्य आदि शामिल रहे। सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना रहा कि जिम्मेदार अधिकारी को गाइड लाइन के अनुसार पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed