फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers protested against Kotedar

कोटेदार के विरोध में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against Kotedar
रानीपुर। क्षेत्र के दौलसेपुर गांव में ग्रामीणों ने मंगलवार केे कोटेदार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार द्वारा न तो समय से राशन वितरित किया जा रहा है, साथ ही घटतौली की जा रही है।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक के दोलेसपुर गांव में कोटेदार के विरुद्ध मंगलवार को सुबह 11 बजे मनोज, राजू, श्रीनाथ, रामभवन, उर्मीला, अवधनाथ आदि ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटा की दुकान महिला कोटेदार के नाम से है, जबकि संचालन उसका भतीजा करता है। आरोप लगाया कि कोटेदार अंगूठा लगाने के बाद भी समय से राशन का वितरण नही करता है। यहीं नहीं कोटेदार द्वारा यूनिट से कम राशन का वितरण किया जाता है। यह भी आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा चना का भी वितरण नहीं किया गया। कई बार ग्रामीणों के द्वारा विभागीय अधिकारियों की अवगत कराया गया लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से राशन वितरण में अनियमितता को दूर समस्या के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed