{"_id":"61bf7ae049e56d492a6c090c","slug":"villagers-protest-over-underpass-continues-for-third-day-mau-news-vns628849763","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास को लेकर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास को लेकर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के बरहदपुर गांव के पास रेल ट्रैक पर क्रॉसिंग बंद किए जाने से नाराज गांव के साथ ही क्षेत्र के अन्य गांव के सैकड़ों लोग विगत तीन दिनों से धरना दे रहे हैं। रविवार को तीसरे दिन भी क्षेत्र के सैकड़ों लोग धरना स्थल पर बैठे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी किया। हालांकि तीन दिन बाद भी शासन-प्रशासन या रेलवे का कोई जिम्मेदार अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों का कहना है कि हम लोकतांत्रिक तरीके से अपना धरना जारी रखेंगे। मांगे पूरी होने तक यह समाप्त होने वाला नहीं है। इस बीच अधिकारियों से वार्ता के लिए गठित 15 सदस्यीय कमेटी भी आगे की रणनीति बना रही है। ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह ने कहा कि प्रथम दौर में वह रेल अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से बातचीत किया जाएगा इसके बाद भी अगर समस्या का हल नहीं निकला तो आगे की कार्रवाई के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। धरना में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में से ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह, कल्पना सिंह, गुड्डू सिंह, मोनू सिंह, साहब सिंह, प्रभुनाथ पटेल, राकेश, राजेश्वर सिंह, अनीता सिंह, कलावती देवी आदि समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।