फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers from 20 villages recited Ramcharit Manas for the construction of an underpass

Mau News: अंडरपास निर्माण के लिए 20 गांवों के ग्रामीणों ने किया रामचरित मानस पाठ

Mon, 16 Sep 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers from 20 villages recited Ramcharit Manas for the construction of an underpass
परदहा ब्लॉक के बंद पिपरीडीह रेलवे फाटक पर आवागमन के लिए अंडरपास बनाने की मांग को लेकर सात माह से 20 गांव के ग्रामीण पिपरीडीह बाजार में प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को इसीक्रम में अपनी मांग को लेकर ग्रामीणों ने रामचरित मानस पाठ का आयोजन कर अधिकारियों की सद्बुद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

15 मार्च से पिपरीडीह, खरगजेपुर, हासपुर मडैया, पतीला, फुलवरिया, नई बस्ती, भार, रैकारेडीह, ताजपुर गांव सहित 20 गांवों के ग्रामीण पिपरीडीह बाजार में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे पिपरीडीह ग्राम प्रधान कमलेश यादव, हीराराम, राजापत, बृजेश सिंह, अजय सिंह, गिरिश बरनवाल, छोटेलाल गुप्ता आदि ने बताया कि वाराणसी-भटनी रेलखंड पर स्थित पिपरीडीह गांव के सामने बने रेलवे फाटक को रेल अधिकारियों ने ग्रामीणों के विरोध के बावजूद दो वर्ष पहले बंद करा दिया। फाटक से रोजाना 20 गांवों के हजारों की आबादी की आवाजाही थी, ऐसे में अब पांच किमी अतिरिक्त दूरी तय कर पिपरीडीह बाजार, कॉलेज, केंद्र, अस्पताल को पहुंचना पड़ रहा है। बताया कि इस मांग को लेकर मार्च 2024 से ही पिपरीडीह बाजार में बंद रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को हम लोगों ने रेलवे अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने को लेकर रामचरित मानस का आयोजन कर रेलवे अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed