{"_id":"672a78ae94aac933850ad106","slug":"villagers-face-increased-problems-due-to-rcc-road-subsidence-mau-news-c-295-1-mau1002-119975-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आरसीसी सड़क धंसने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आरसीसी सड़क धंसने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
दुबहरी। फतेहपुर मंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटिया में 15 वर्ष पहले बनी 500 मीटर आरसीसी सड़क धंसने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। जर्जर सड़क की हालत यह है कि यह जगह-जगह दो से तीन फीट तक धंस गई है। ग्रामीणों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है। गांव के ओमप्रकाश चौरसिया, अमरजीत मौर्य, ओमप्रकाश यादव, छोटेलाल यादव, सवरू यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि छोटी भटिया व बड़ी भटिया को जोड़ने के लिए 15 साल पहले आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क निर्माण के बाद ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो गया। लेकिन कुछ सालों बाद खेतों में बारिश का पानी भरने से सड़क धंसने लगी। धीरे-धीरे सड़क पूरी तरह धंस गई है। इसकी मरम्मत के लिए तहसील दिवस और जनप्रतिनिधियों को प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा, ताकि आरसीसी की मरम्मत कराई जा सके।
सुरेंद्र यादव,एडीओ पंचायत
विज्ञापन
कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा, ताकि आरसीसी की मरम्मत कराई जा सके।
सुरेंद्र यादव,एडीओ पंचायत