{"_id":"626d722437ccea17ab7b27c7","slug":"villagers-demonstrated-for-the-demand-of-kotedar-s-selection-mau-news-vns6511630129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के चयन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के चयन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील मुख्यालय पर विकासखंड फतेहपुर मंडाव अंतर्गत ग्रामसभा ढढ़वल पटरांव के काफी ग्रामीणों ने कोटे की दुकान के चयन के लिए शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने एसडीएम कोमल यादव को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गांव के कोटे की दुकान पिछले दो माह से निरस्त चल रही है जिससे मजबूरी में कार्ड धारकों को अन्य कोटेदार के यहां जाकर राशन लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप यह भी था कि ग्राम प्रधान ग्रामीणों की खुली बैठक न कराकर चोरी छुपे अपने मनचाहे को कोटेदार के रूप में चयन कराने का प्रयास कर रहे हैं जबकि शासनादेश के अनुसार सारी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग थी कि ग्रामीणों की खुली बैठक कर नए कोटेदार का चयन हो साथ ही साथ इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वालों में दुर्गेश कुमार राजभर,दयानंद,दिलीप कुमार,धर्मेंद्र कुमार,नंदू,चुन्नीलाल, अभिमन्यु,विशाल,रामप्रसाद,सतेंद्र,रामायण, सुरेश आदि शामिल रहे।
इस संबंध में एसडीएम कोमल यादव का कहना था कि ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लिया जाएगा। नए कोटेदार के चयन में पूरी तरह की पारदर्शिता बरती जाएगी और जल्दी गांव में ग्रामीणों की एक खुली बैठक बुलाकर नए कोटेदार का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम कोमल यादव का कहना था कि ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लिया जाएगा। नए कोटेदार के चयन में पूरी तरह की पारदर्शिता बरती जाएगी और जल्दी गांव में ग्रामीणों की एक खुली बैठक बुलाकर नए कोटेदार का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन