फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five-day Gayatri Mahayajna begins in Madhuban; 'Kalash Yatra' (procession with ceremonial pots) taken out

Mau News: मधुबन में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू, निकाली कलश यात्रा

Fri, 23 Oct 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Five-day Gayatri Mahayajna begins in Madhuban; 'Kalash Yatra' (procession with ceremonial pots) taken out
मधुबन नगर में गुरुवार को गायत्री परिवार मधुबन मंडल के तत्वावधान में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें 500 से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंगलदीप अकादमी स्कूल के 200 से अधिक बच्चे भी यात्रा में शामिल हुए। महायज्ञ 22 से 26 अक्तूबर तक भैरोंपुर मोड़ पर आयोजित किया जाएगा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर खीरी कोठा स्थित शिव मंदिर पहुंची। वहां जल लेने के बाद श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुए। बच्चों ने भी कलश लेकर करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की यात्रा पूरी की।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार, महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और यज्ञ से जुड़े कार्यक्रम होंगे। आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना, धार्मिक संस्कार और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। महायज्ञ का समापन 26 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed