फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BKU stages protest demanding cancellation of SIR; submits memorandum

Mau News: एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 24 Oct 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
BKU stages protest demanding cancellation of SIR; submits memorandum
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की जिला इकाई ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम शुभांगी शुक्ला को सौंपा। जिलाध्यक्ष श्यामधर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और नागरिकों के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए किसान एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के कारण मतदाता सूची से हटाए गए 13 करोड़ से अधिक लोगों का मतदान का अधिकार बहाल किया जाए। साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन पुलिस छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को घर से उठाकर जेल भेज रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने पर किसान सदन तक आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जगदीश सिंह, एके चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed