फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers demonstrated due to waterlogging

जलभराव होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated due to waterlogging
मुहम्मदाबाद गोहाना ब्लॉक के फरीदपुर धर्मा गांव में बरिश के बाद मुख्य मार्ग पर जलभराव होने पर ग्रामीणों ने रविवार को सड़क के बीच हुए जलजमाव मे खड़ा होकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की अनदेखी से जलजमाव की समस्या है।
विज्ञापन

गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित लगभग दस घरों की जलनिकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं है। बारिश व नाबदान का पानी सामने स्थित मुख्य मार्ग पर ही बह रहा है। इससे सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण चंद्रभान प्रजापति, सुरेश प्रजापति, लेमन प्रजापति, लालजी, रूपचंद, नेहरू यादव, शेषनाथ यादव, रामानंद यादव ने रविवार को जल जमाव के स्थान पर खड़ा होकर प्रदर्शन किया ।आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक अधिकारियों तक शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नही किया जा रहा है।जबकि मार्ग के दोनों तरफ पोखरी स्थित है। प्रधान की अनदेखी का आलम यह है कि जलनिकासी के लिए बार बार कहने के बाद भी अनसुना कर दिया जा रहा है। प्रधान आदित्य मणि उर्फ पंकज का कहना है कि बजट के अभाव में नाली का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जल्द ही ग्रामीणों की यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed