फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers angry over burning transformer protest against

ट्रांसफार्मर फुंकने से नाराज ग्रामीणों ने किया विरुद्ध प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over burning transformer protest against
पिपरीडीह (मऊ)। परदहा ब्लाक क्षेत्र के रैकवारेडीह बाजार में ट्रांसफार्मर फुंकने से दस दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर शुक्रवार को जब आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक नारेबाजी के बाद लोगों ने चेताया कि अगर शुक्रवार तक ट्रांसफार्मर न बदलने पर बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे। बिजली विभाग द्वारा रैकवारेडीह बाजार में बिजली आपूर्ति के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया।
विज्ञापन

इससे बाजार में 50 से ज्यादा दुकानों में बिजली आपूर्ति होती है। लोड के हिसाब से कम क्षमता के ट्रांसफार्मर होने के चलते दस दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया। दस दिन बीतने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा कई शिकायतों के बाद भी ट्रांसफार्मर को बदलने की कवायद नहीं हो रही है। शुक्रवार को इस समस्या से नाराज लोगों ने रैकवारेडीह बाजार में बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन इसको लेकर विभागीय अधिकारी कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे है। जबकि शासन के नियमानुसार 72 घंटे के भीतर फुंके ट्रांसफार्मर को बदलना होता है। लेकिन बिजली विभाग द्वारा इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 25 केवीए की ट्रासफार्मर की क्षमता को बढा कर 63 केबीए का ट्रासफार्मर के लिए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दे दिया गया है। उच्च अधिकारी द्वारा स्वीकृति भी मिल गई है। फिर भी उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर नहंी लगाया जा रहा है। चेताया कि शुक्रवार तक फुंके ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया तो मजबूरन बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे। वहीं एसडीओ अमित गुप्ता का कहना है कि ट्रांसफार्मर को वर्कशाप में भेजा जा चुका है। जल्द ही ट्रांसफार्मर को लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस दौरान रामा गुप्ता, सुमंत चौहान, भोला यादव, विमलेश, गुड्डू विपिन,बृजेश, अजय, बिनोद, राजनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed