{"_id":"60aa87818ebc3e29b425ae72","slug":"village-heads-will-be-administered-oath-in-a-virtual-manner-mau-news-vns5909739157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों को वर्चुअल तरीके से दिलाई जाएगी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों को वर्चुअल तरीके से दिलाई जाएगी शपथ
विज्ञापन
मऊ। गांव की सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण की तारीख का इंतजार खत्म हो गया है। पहली बार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुवल तरीके से शपथ दिलाई जाएगी। शासन ने ग्राम पंचायवार शपथ ग्रहण के लिए 25 व 26 मई की तारीख सुनिश्चित कर दी है। पहली बैठक की तारीख 27 मई तय की गई है। शासन के आदेशानुसार ग्राम पंचायतों के गठन के लिए 24 मई को जिलाधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे।
जिले में कुल 671 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए गए थे। इनमें से सामान्य निर्वाचन से पहले चार ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के प्रत्याशियों के निधन के बाद दुबारा चुनाव कराए गए थे। लेकिन इनमें से तीन निर्वाचित ग्राम प्रधानों का निधन हो जाने से निर्वाचित ग्राम प्रधानों की संख्या 668 रह गई है। इनमें से दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी न कर पाने वाले 162 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा। लिहाजा इन गांवों के प्रधान इस बार शपथ नहीं ले पाएंगे। इन गांवों में रिक्त रह गए ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव कराए जाने के बाद ही कोरम पूरा होने पर 162 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जा सकेगी।
इधर अपर मुख्य सचिव का आदेश जारी होते ही सभी ब्लाक मुख्यालयों पर शपथ ग्रहण कराने की तैयारियों को पूरी किया जा रहा है। गांवों के प्रधानों को शपथ की कापियां उपलब्ध कराने की कवायद को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शासन से आए शपथ के प्रारूप की फोटो प्रतियां तैयार कराई गईं। इन्हें ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से प्रधानों तक भेजवाने की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानों को शपथ ग्रहण कराने के लिए लैपटाप उपलब्ध कराने के लिए सचिवों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने बताया कि वर्चुवल तरीके से पथ ग्रहण कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 25 और 26 मई को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी।