फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vigilance on roadways and railway stations

Mau News: रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर रही चौकसी

Mon, 19 Feb 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Vigilance on roadways and railway stations
मऊ। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को भी रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर चौकसी रही। सुबह नौ बजे से ही रोडवेज के पास अनावश्यक वाहनों को नहीं रुकने दिया गया। शहर में जाम लगने वाले प्रमुख चौराहों, तिराहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन

सामान्य दिनों के मुकाबले रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर ज्यादा भीड़ रही। लोकल रूटों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए। ज्यादातर अभ्यर्थी स्थानीय या फिर पड़ोसी जिलों के थे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने वाहनों से परीक्षा देने आए। रेलवे पुलिस बल के प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक, कांस्टेबल सहित 33 और जीआरपी प्रभारी विवेकानंद यादन के नेतृत्व में 42 जवानों 24 घंटे तक तैनात रहे। प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर आरपीएफ व जीआरपी की टोलियां गश्त करती रहीं।
विज्ञापन

आरपीएफ कंट्रोल रूम से प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। उपनिरीक्षक आरपीएफ इंद्रजीत यादव व जीआरपी थाना प्रभारी विवेकानंद ने प्लेटफार्म पर तैनात टीमों को सक्रिय रखा। उन्होंने यात्रियों से पूछताछ भी की। कहीं भीड़ का फायदा उठाकर कोई किसी घटना को अंजाम न दे इसके लिए संदिग्धों पर पैनी नजर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंतर ट्रेनों का अनाउंसमेंट होता रहा। ट्रेन के आने पर भगदड़ की स्थिति न हो इसके लिए ट्रेन का प्लेटफार्म नहीं बदला गया। पहले से निर्धारित प्लेटफार्मों पर ही ट्रेनों का ठहराव हुआ। दूसरे दिन भी परीक्षा स्पेशल ट्रेन से अभ्यर्थी अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed