फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vigilance investigation will be done on teachers and fourth class recruitment in secondary schools in the last 40 years

Mau News: 40 वर्षों में माध्यमिक स्कूलों में हुई शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी भर्ती की होगी विजिलेंस जांच

Tue, 17 Sep 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Vigilance investigation will be done on teachers and fourth class recruitment in secondary schools in the last 40 years
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विजलेंस जांच का आदेश दिया है। शासन के निर्देश पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सहायता प्राप्त विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कागजात विजिलेंस को उपलब्ध कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। शासन के निर्देश पर सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 1981 से वर्ष 2020 तक भर्ती मामले में अयोध्या से शुरू हुई जांच का दायरा बढ़ने के बाद विजिलेंस की जांच के दायरे में जिले के माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी आ गए हैं। जिले में वर्तमान वर्ष से चार दशक पूर्व के कार्यकाल में नियुक्त शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के संबंध में पत्रावली जुटाने और एक-एक स्कूल को सूचीबद्ध करने के लिए विभाग ने आदेश जारी किया है। आजमगढ़ से अलग होकर 1988 में मऊ जनपद वजूद में आया था। ऐसे में कई कागजात जनपद के सृजन से पहले पत्रावलियों को जुटाने के लिए जद्दोजहद चल रही है। अधिकारियों की मानें तो जिला स्तर पर इतने पुराने दस्तावेज एकत्र करने और उपलब्ध कराने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं काफी शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं तो कई का निधन भी हो चुका है। नियम के तहत शिक्षकों, कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के चार वर्ष तक ही किसी तरह की कार्रवाई ही हो पाती है। अभी हाल ही में जिले में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 50 से अधिक फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति का मामला उजागर हुआ था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच में प्रथम दृष्टया 22 लोगों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया था। जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन



माध्यमिक विद्यालयों में 1981 से 2020 तक शिक्षकों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की विजिलेंस जांच के मामले में पत्रावलियां उपलब्ध कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी किया गया है।-दिनेश सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed