फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Viewers enjoy the game picked up

दर्शकों ने उठाया खेल का आनंद

Thu, 27 Oct 2016 12:13 AM IST
mau
mau Updated Thu, 27 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Viewers enjoy the game picked up
मैच में भिड़तीं लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ और वीएनएस वाराणसी की टीम के खिलाड़ी। - फोटो : mau
डा.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेड़ियम में 23 अक्टूबर से चल रही सीबीएसई बोर्ड द्वारा लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की संयोजन में भारतीय पूर्वी जोन हॉकी प्रतियोगिता में चौथे दिन कई टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। डालिम्स सनबीम और वीएमए रामपुर अण्डर 19 के बालकों द्वारा ग्राउण्ड-1 पर खेले गए मैच में सनबीम 4-3 से विजयी घोषित की गयी हालांकि वीएमए रामपुर ने भी काफी रोमांचक मैच खेलते हुए 3 गोल अपने प्रतिद्वंदी पर किया लेकिन जीत पाने में विफल रही।
विज्ञापन


मैच के चौथे दिनग्राउण्ड-1 में अण्डर 14 की लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ तथा किड्स किंगडम की बालिका टीम मैदान में उतरी। दोनों टीमों ने मैदान में खूब अपना जलवा बिखेरा जिसमें दोनों टीमों ने अपनी जीत हासिल करने के लिए पूरी जी जान लगा दी। अन्तत: इतनी मेहनत के बावजूद लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ की वसुन्धरा ने एक गोल अपनी प्रतिद्वंदी टीम पर ठोंका, कुछ समय बाद ही पुन: इसी टीम की अमृता ने 1 गोल दागा। इस तरह से किड्स किंगडम की टीम भी पीछे नहीं रही और इस टीम ने अपने प्रतिद्वंदी के ऊपर एक गोल ठोंका। इस गोल के मुकाबले फिर लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ की बालिका प्रतिभागियों में शशिकला नाम की प्रतिभागी ने एक गोल फिर किया।
विज्ञापन


इस गोल के मुकाबले किड्स किंगड़म की टीम से तनिशा चौहान ने एक गोल दिया। ताबड़तोड़ लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल ने अन्त तक अपनी बढ़त बनाये रखी और अर्चना ने फिर से उन्हें सोचने का मौका नहीं दिया और एक गोल पुन: दागा। अन्तत: 4-2 से लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ की टीम विजयी घोषित की गयी। दूसरा मैच जो ठीक उसी समय ग्राउण्ड- 2 में ह्वाईटहाल स्कूल रामपुर तथा सेन्ट पॉल स्कूल रामपुर के बीच अण्डर 14 की बालिकाओं ने खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed