फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   VHP will transport Ayodhya to the soil, water of holy cisterns

पवित्र जलकुंडों के मिट्टी, जल को अयोध्या पहुंचाएगी विहिप

Thu, 30 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
VHP will transport Ayodhya to the soil, water of holy cisterns
मऊ। विश्व हिंदू परिषद ने जिले के तीन महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के जलकुंडों से लिए गए जल तथा पावन भूमि की पवित्र मिट्टी को संकलित कर अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आह्वान पर पवित्र जल, मिट्टी को ले जाने के लिए विभागध्यक्ष बलिया विभाग डॉ. चंद्रशेखर पांडेय, बलिया के भृगु आश्रम तथा अन्य पवित्र स्थलों की मिट्टी लेकर शुक्रवार को सुबह मऊ पहुंचेंगे। मऊ से विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश पांडेय, प्रांत सहमंत्री शैलेंद्र सिंह तोमर के साथ जनपद से एकत्रित पवित्र जल एवं मिट्टी लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। इस मौके पर भानु प्रकाश पांडेय ने कहा कि रामजन्म भूमि पर बन रहे भव्य मंदिर से हिंदू समाज का मान पुन:स्थापित हुआ है।
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन जाने के उपरांत जो स्थल शेष रह जाए उन्हें भी पुन: उनके पुराने अस्तित्व में स्थापित करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। जनपद के वनदेवी धाम से जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश पांडेय सहित कई कार्यकर्ताओं ने जाकर वहां का पवित्र जल एवं मिट्टी एकत्र किया। मुहम्मदाबाद प्रखंड मंत्री प्रकाश सरोज के साथ जाकर उनके हाथों द्वारा प्रांत सहमंत्री शैलेंद्र सिंह ने करहां गुरादरी धाम तथा सूर्यमंदिर देवलास से जल तथा पवित्र मिट्टी एकत्रित किया। इसी क्रम में मां दुर्गा जी मंदिर इंदारा से कुश प्रभाव सिंह द्वारा लाई गई पवित्र मिट्टी तथा जल सम्मिलित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed