फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   VHP blows the effigy of Chinese President

विहिप ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका

Sat, 02 Sep 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ Updated Sat, 02 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
VHP blows the effigy of Chinese President
नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहा पर चीन का पुतला फूंकते बजरंग दल के पदाधिकारी।
 मऊ। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चीनी उत्पादों के बहिष्कार को लेकर मुख्यालय समेत कई जगह पर विरोध व प्रदर्शन किया। नगर में बजरंग दल के जिला संयोजक प्रवीण कुमार सिंह एवं अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला आजमगढ़ तिराहे पर फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की।        
विज्ञापन

तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया। इस दौरान लोगों ने चीन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जिला संयोजक प्रवीण कुमार सिंह एवं अभिषेक भारद्वाज ने कहा कि भारत की जनता ने चीनी सामानों के बहिष्कार का मन बना लिया है। भारत के सामने चीन लगातार बाधाएं उत्पन्न कर रहा है। वहीं चीन पाकिस्तान का भी लगातार समर्थन कर रहा है। चीन की इस नीति को हम किसी भी सूरत में नहीं बर्दाश्त करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज, विहिप जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर, भानु प्रकाश पांडेय, मनोज जायसवाल, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे। सरसेना संवाददाता के अनुसार चिरैयाकोट बाजार में शुक्रवार की शाम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की तरफ़ से राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत चाइनीज वस्तुओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।   इससे पहले बजरंग दल के लोगों ने अपने हाथों मे तख्तियों पर चीन मुर्दाबाद, चीन के बने सामानों का बहिष्कार करो, स्वदेशी सामान अपनाओं आदि लिखकर चिरैयाकोट नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों जमीन बुढान, जमीनदुर्गा, बक्काबाद, रोडवेज आदि स्थानों  से हो कर गुजरते हुए चौक पहुंच कर चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया । प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष  अश्वनी मिश्रा, राजकुमार दुबे, रमाकर शुक्ला, दिनेश सिंह, श्रवण मद्धेसीया, प्रकाश पाण्डेय, विक्रांत उपाध्याय, राजीव जायसवाल , शुभम शुक्ला,  महेंद्र पांडेय, हिमांशु पांडेय आदि शामिल रहे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed