फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vendor said, his passenger income will increase if passenger trains are operated

वेंडर बोले, पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो तो बढ़ेगी उनकी आय

Tue, 09 Feb 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Vendor said, his passenger income will increase if passenger trains are operated
मऊ। कोरोना के चलते लाकडाउन में ट्रेनों का परिचालन बंद होने से वेंडरों का धंधा बंद हो गया था। अब कोविड स्पेशल ट्रेनें चलने से वेंडरों को कुछ राहत तो मिली है लेकिन अभी खास लाभ नहीं हो रहा है। वेंडरों का कहना है कि पैसेंजर ट्रेनों को परिचालन शुरू हो तो आय बढ़ेगी। कोरोना संक्रमण से पहले मऊ जंक्शन से प्रतिदिन 23 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होता था जिसमें सात जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें शामिल थीं। ट्रेनों के परिचालन से मऊ जंक्शन के चारों प्लेटफार्म पर संचालित छह स्टॉल, चार ठेला तथा एक भोजनालय संचालक तथा इसमें कार्य करने वाले 30 से ज्यादा कर्मचारी अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मार्च में कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों को संचालन बंद कर दिया गया। जून में मऊ जंक्शन से पहले चरण में साबरमती, ताप्ती गंगा, सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया। इसके बाद दूसरे चार चरण में कृषक एक्सप्रेस, लिच्छवी, दादर, गोदान, पूर्वांचल एक्सप्रेस, सहित आठ ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इससे प्लेटफार्म के स्टालों पर यात्रियों की चहल पहल शुरू हो चुकी है लेकिन अभी अपेक्षित लाभ नहीं हो रहा है। प्लेटफार्म दो 2 पर स्टॉल लगाने वाले राजू यादव ने बताया कि वर्तमान में केवल 20 फीसदी ट्रेनें चलने से अधिक लाभ नहीं हो रहा है। वर्तमान में 25 फीसदी ब्रिकी हो रही है। प्लेटफार्म एक ठेला लगाने वाले रामू मिश्रा ने बताया कि कि ट्रेनों के चलने से व्यापार शुरू हो गया, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन न होने से यह गति नहीं पकड़ पा रहा है। कोरोना संक्रमण से पूर्व एक हजार से ज्यादा की ब्रिकी होती थी, लेकिन अब यह 300 से 400 रुपये तक सिमट गई है। कई यात्री अब भी बाहर खानेपीने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed