फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vending could not be made in the city, non vending zone

नगर में नहीं बन सका वेंडिंग, नान वेंडिंग जोन

Sat, 24 Sep 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Vending could not be made in the city, non vending zone
नगर के आजमगढ़ तिराहा पर पर पटरी दुकानदारों के कारण जाम जैसी स्थिति हमेशा बनी रहती है।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नवरात्र शुरू होने में चंद दिन शेष रह गए हैं, लेकिन नगर क्षेत्र में वेंडिंग तथा नान वेंडिग जोन का निर्धारण नहीं हो सका है। इससे प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी है। नवरात्र में जाम लग सकता है। हालांकि आला अधिकारियों ने अक्तूबर माह तक पूरी प्रक्रिया पूरी करने का दावा किया है। उप्र पथ विक्रेता नियमावली लागू होने का पांच वर्ष बीतने को हैं, लेकिन नगरपालिका क्षेत्र में वेंडिंग तथा नान वेंडिंग जोन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। हालत यह है कि पटरी दुकानदार अनधिकृत रूप से अपना काम-धंधा कर रहे हैं। इससे सड़कों पर आए दिन जाम लग रहा है। नगर क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन की तरफ से वर्ष 2017 में उप्र पथ विक्रेता नियमावली लागू की गई थी। इसमें वेंडिंग जोन बनाकर पथ विक्रेताओं को स्थान दिया जाना था, जिससे वह अधिकृत रूप से काम धंधा कर सकें। वहीं भीड़भाड़ एवं अधिक यातायात वाले स्थानों को नॉन वेंडिंग जोन घोषित करना था, जिससे सड़कों पर जाम न लगे। नगर क्षेत्र के सहादतपुरा, गाजीपुर तिराहा, जिला अस्पताल, भीटी, मिर्जाहादीपुरा, फातिमा तिराहा, भीटी-बहादुरगंज सहित विभिन्न स्थानों पर गुमटियों, ठेला, खोमचा आदि लगे रहने से जाम की स्थिति रहती है। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। आजमगढ़ मोड़ से आगे रोडवेज तक मुख्य मार्ग पर वाहन की पार्किंग होने से जाम की स्थिति रहती है। समय-समय पर जिला प्रशासन तथा नगरपालिका प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है, लेकिन कुछ ही दिन बाद स्थिति पूर्ववत हो जाती है। जिला अस्पताल, भीटी, जीवन राम छात्रावास के सामने, दक्षिणटोला थाना के आगे सहित पांच स्थानों को वेंडिंग जोन के लिए चिंहित किया गया है, लेकिन अगली प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। यही स्थिति रही तो नवरात्र में शहर में जाम लगना तय है। पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में नान वेंडिंग जोन नहीं बना है। पांच वेंडिंग जोन चिह्नित कर लिया गया है। बरसात के चलते व्यवस्थित नहीं किया जा सका है। प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed