फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vehicles will soon fill up on Purvanchal Expressway

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जल्द ही फर्राटा भरेंगे वाहन

Sat, 04 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will soon fill up on Purvanchal Expressway
मऊ में पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से जानकारी लेते अपर मुख्य सचिव गृह ? - फोटो : MAU
मऊ। अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से चार घंटे में लखनऊ पहुुंचने का लोगों का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। सितंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने शनिवार को इसका निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सप्रेसवे पर पौधरोपण तथा टोल प्लाजा के सभी कार्यों को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी आजमगढ़, मुहम्मदाबादगोहना, करहा, शादीपुर, रानीपुर इटौरा, ओन्हाईच, अहिलाद, सुवराबोझ ताजपुर मऊ होते हुए कार्यो का निरीक्षण करते हुए गाजीपुर की तरफ निकले। वही मऊ जनपद के करहां के पास संकेतांक नंबर 68 पर बनने वाले पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट माल, यात्री के लिए जन सुविधा की कार्यो की जानकारी ली। सभी कार्यो को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर सकते हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इस बार बारिश कुछ ज्यादा हुई है, जिसके चलते मार्ग पर कुछ जगह पानी लग गया था, जिसको दुरुस्त कराया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर सभी जगह बिजली के तार, लाइटें, सिग्नल लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। लेन मार्किंग कर ली गई है। करीब 97 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे मार्ग की क्वालिटी अच्छी है और इस पर 160 से 170 की स्पीड से चला जा सकता है। हालांकि 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही नियम निर्धारित है। इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे इंडस्ट्रियल पार्क के लिए मुख्यमंत्री का प्रस्ताव है, जिस पर कार्य हो रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्विस लेन, ट्वायलेट ब्लॉक के कार्य को छह अक्टूबर तक पूर्ण करें। पेट्रोल पंप के लिए तत्काल लाइसेंस जारी करने का निर्देश दिया। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पौधरोपण तथा टोल प्लाजा के सभी कार्यां को सितंबर माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। इस मौके पर एसपी सुशील घुले,सीओ राजकुमार सिंह,रानीपुर एसओ अखिलेश कुमार मय फोर्स सहित यूपीडा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed