फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vehicle registration will be canceled if traffic rules are broken more than four times

Mau News: चार से अधिक बार यातायात नियम तोड़ने पर रद्द होगा वाहन का पंजीकरण

Sun, 03 Dec 2023 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Vehicle registration will be canceled if traffic rules are broken more than four times
मऊ। अगर ट्रैफिक नियम मानने की आदत नहीं है और कई बार चालान हो चुका है तो आदत बदल लें। क्योंकि अब चार या चार से अधिक बार यातायात नियम तोड़ने पर आपके वाहन का रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो सकता है। यातायात विभाग द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहन मालिकों की एक लिस्ट तैयार की जाएगी। ई-चालान के जरिए इनकी समीक्षा होगी सामने आया कि इन लोगों का कई बार चालान काटा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि नियम तोड़ने वालों में कानून का डर बनाया जा सके। पंजीकरण निरस्त होने के बाद यदि वे वाहन चलाते पाए गए, तो पुलिस ऐसी गाड़ियों को सीज कर लेगी और लावारिस मानकर जब्त कर सकेगी। हाईकोर्ट की ओर से गठित ऑन रोड सेफ्टी ने कहा था कि तीन या उससे ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के वाहन पंजीयन रद्द किया जाए। इस कमेटी ने ऐसे वाहनों के पंजीकरण मोटर यान अधिनियम 1988 प्रक्रिया के तहत वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाना सही माना है। विभाग का कहना है कि यातायात माह के दौरान जनपद में सौ से अधिक ऐसे चालान काटे गए हैं, जिसमें दो पहिया वाहन, ई रिक्शा, चार पहिया वाहन, भारी वाहन भी शामिल है। यातायात पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि दो व चार पहिया वाहन मालिक कई बार गलत दिशा में वाहन दौड़ाते हुए पकड़े गए। यहीं नहीं कई ऐसे भी गाड़ी मालिकों के ई चालान हुए है जो बिना हेलमेट व सीट बेल्ट गाड़ी चला रहे थे। ऐसे वाहन मालिकों ने चार बार से अधिक बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। अब उनका वाहन मिलने पर पंजीकरण रद्द कर सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed