{"_id":"6a0cab9bd5e3b474f4088805","slug":"vehicle-collides-with-bike-tiles-mason-dies-mau-news-c-295-1-mau1002-145773-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, टाइल्स मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, टाइल्स मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पनईल गांव में मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और थाना क्षेत्र के बशारतपुर निवासी इंद्रजीत (26) की मौके पर मौत हो गई। इंद्रजीत टाइल्स लगाने का काम करते थे।
बताया गया कि मंगलवार की शाम काम समाप्त करने के बाद वह शारदा सहायक खंड-32 नहर मार्ग से कुसुम्हा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान हो सकी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि इंद्रजीत अपनी पत्नी कविता के साथ अलग रहते थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की पहचान की जा रही है।