फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vegetable prices fall, increased storage of vegetables in kitchens

सब्जी के दामों में गिरावट, रसोई घरों में सब्जियों का भंडारण बढ़ा

Mon, 17 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices fall, increased storage of vegetables in kitchens
मऊ। सहालग का सीजन लगभग शुरू होने लेकिन आसपास के क्षेत्र से प्रचुर मात्रा में आमद से इन दिनों सब्जियों के मूल्य में अभी गिरावट है। एक पखवाड़े पहले की तुलना में हरी सब्जियों के दाम में करीब 40 फीसद की गिरावट हुई है। इसके अलावा आलू के भी सस्ता रहने से आम लोगों को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम कम होने से मंडियों में खरीदारी के भीड़ बढ़ने लगी है। आवक बढ़ने के कारण सब्जी मंडियों में आलू के साथ लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम कम हुए हैं। मधुबन थाने के सामने हार्डवेयर बाजार के बगल में सब्जी की दुकान लगाने वाले कस्बा निवासी हरेंद्र मौर्य ने बताया कि एक पखवाड़े पहले 40 रुपये प्रति किलो बिक रही हरी मटर 30 रुपये किलो हो गई है। वही टमाटर का मूल्य 40 रुपये से घटकर 15 रुपये किलो हो गया है। इसके अलावा गोभी, सेम, शिमला मिर्च, बींस,पत्ता गोभी, कद्दू सहित मिर्च व अदरक आदि के मूल्य भी कम हुए हैं। मंडी में प्याज भी 40 था,जो 35 रुपये किलो है।
विज्ञापन

15 दिन पहले के भाव में अंतर
पंद्रह दिन पहले तथा वर्तमान बाजार भाव के तहत पालक जो पहले 30 रुपये प्रति किलो था जो अब 20 रुपये है। वहीं शिमला मिर्च 100 रुपया प्रति किलो से 80 रुपये हो गया। फूल गोभी तथा बैगन के दाम में न तो बढ़ोत्तरी हुई है न ही कोई कमी। आज भी फूल गोभी तथा बैगन 40 रुपया प्रतिकिलो के दर से बिक रही है। इसी तरह से पत्तागोभी के दाम में 10 रुपये की कमी आई है, पहले यह 30 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रही है। वहीं टमाटर के दाम में 60 फीसदी गिरावट देखने को मिल रहा है, 15 दिन पहले 40 रुपया किलो की दर से बिकने वाला टमाटर 15 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा है। इसी तरह से लहसून के दाम में 20 रुपये की कमी आई है, यह अब 80 रुपये किलो की दर से बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed