फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vedant Cricket Club defeated Saidpur by five runs.

Mau News: वेदांत क्रिकेट क्लब ने सैदपुर को पांच रन से हराया

Sun, 23 Aug 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vedant Cricket Club defeated Saidpur by five runs.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आसोजित ​​क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के भीटी स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब मैदान पर शनिवार को खेले गए 35-35 ओवर के रोमांचक मुकाबले में मेजबान वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर (गाजीपुर) को पांच रन से हरा दिया। बेहद कम स्कोर वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों पर गेंदबाज हावी रहे।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही। पूरी टीम 24.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। मिथुन चौहान ने सर्वाधिक 27 रन और सत्यम पांडेय ने 10 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। टीम के खाते में अतिरिक्त के 30 रन महत्वपूर्ण साबित हुए। सैदपुर की ओर से पीयूष यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। अभिजीत और आयुष ने दो-दो, जबकि प्रियांशु ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

101 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर की टीम भी वेदांत के गेंदबाजों के अनुशासन के सामने टिक नहीं सकी। अमन विश्वकर्मा ने 28 और अमन सिंह ने 15 रन बनाए। सैदपुर की ओर से अतिरिक्त के 39 रन सर्वाधिक रहे। सैदपुर की पूरी टीम 25.1 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह वेदांत क्रिकेट क्लब ने पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज की। वेदांत की ओर से यश रघुवंशी और जिशान अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए। मिथुन चौहान ने दो और अनंत सिंह ने एक विकेट हासिल किया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मिथुन चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 27 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए। मैच में अंपायर की भूमिका अमरीश साहनी और शीमांशु ने निभाई, जबकि स्कोरिंग प्रवीण चौरसिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed