फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Varanasi City-Siwan Chhath Special Passenger will run till November 11

यात्री कृपया ध्यान दें: 11 नवंबर तक चलेगी वाराणसी सिटी-सिवान छठ स्पेशल पैसेंजर, आसान हुआ छठ व्रतियों का सफर

Thu, 07 Nov 2024 12:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2024 12:19 AM IST
सार

छठ पर भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। छह नवंबर से शुरू हुई वाराणसी सिटी-सिवान छठ स्पेशल पैसेंजर ट्रेन 11 नवंबर तक चलेगी। 

विज्ञापन
Varanasi City-Siwan Chhath Special Passenger will run till November 11
रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन - फोटो : adobestock

विस्तार

छठ पर्व पर ट्रेन यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने वाराणसी सिटी-सिवान-वाराणसी सिटी छठ स्पेशल पैसेंजर (05176/05175) चलाने के फैसला किया है। यह ट्रेन छह नवंबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन मऊ से होते हुए चलेगी।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी सिटी छठ स्पेशल पैसेंजर (05176) छह से 11 नवंबर तक वाराणसी सिटी से सुबह 8:45 बजे निकलेगी और 10:53 बजे मऊ जंक्शन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये ट्रेन सारनाथ, कादीपुर, राजवारी, सिधौना हाल्ट, औड़िहार, माहपुर, सादात, हुर्मुजपुर हाल्ट, जखनियां, दुल्लहपुर, नायक डीह हाल्ट, पीपरीडीह, पनियारा हाल्ट, मऊ जंक्शन, इंदारा, चकरा रोड हाल्ट, किड़िहरापुर, गोविंदपुर हाल्ट, बेल्थरा रोड होते हुए सिवान जाएगी। फिर इसी रास्ते होते हुए मऊ जंक्शन फिर वाराणसी सिटी तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed