फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vandalism in private hospital due to non-payment of extortion, Accused also beat up employees in mau

मऊ में रंगदारी न मिलने पर निजी अस्पताल में की तोड़फोड़, आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की 

Mon, 19 Apr 2021 09:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Apr 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Vandalism in private hospital due to non-payment of extortion, Accused also beat up employees in mau
मऊ में पुरानी तहसील स्थित निजी हास्पिटल में अराजकतत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी तहसील स्थित एक निजी अस्पताल संचालक के रंगदारी न देने पर तीन मनबढ़ों ने सोमवार की शाम तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर तीन युवकों से अस्पताल के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद युवक लौट गए। बाद में शाम को तीनों युवक कुछ साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। शीशे के दरवाजे और कुर्सी तोड़ डाले। इस दौरान आरोपी युवकों के हाथ शीशे से जख्मी हो गए। इस कारण फर्श पर खून फैल गया। सूचना पर थानाध्यक्ष दक्षिणटोला डीके चौधरी पहुंचे और अस्पताल संचालक से पूछताछ के बाद लौट गए। अस्पताल संचालक ने पुलिस को बताया कि रंगदारी देने से इनकार करने पर मनबढ़ों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed