{"_id":"601c2cc08ebc3e26b81caabb","slug":"vaccination-mau-news-vns572846443","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण
विज्ञापन
मऊ। जिले में पांचवे दौर का टीकाकरण शुक्रवार को संपन्न हुआ। नगर के दो सरकारी तथा दो निजी अस्पताल में टीकाकरण हुआ। जबकि ग्रामीण अंचल में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सुबह दस से शाम पांच बजे तक चले टीकाकणरण में चौथे दौर में 1893 स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाना था।इसके सापेक्ष 1413 को टीका लगाया गया। जो लक्ष्य के सापेक्ष 75 फीसदी है। इसमें सबसे कम टीका नगर के जिला महिला अस्पताल में हुआ।
कोरोना टीककरण के पहले चरण के पांचवे दौर में बृहस्पतिवार को टीकाकरण को लेकर सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा निजी स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर काफी उत्साहित दिखे। केंद्रों पर टीका करण के लिए पूर्व की भांति सुरक्षा के इंतेजाम किए गए थे। साथ ही टीका लगवाने वालों को आधा घंटा रोकर उनकी मानिटरिंग की गई। इसके बाद टीका लगवा चुके कर्मचारी हंसते हुए घरों को रवाना हुए।बताते चले प्रथम चरण के पांचवे दौर में 1893 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। कर्मचारियों की सुविधा के लिए जिला और महिला अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पताल फातिमा, शारदा नरायण को शामिल किया गया था।इसके अलावा सीएचसी बड़राव, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, परदहा, रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शामिल किया गया। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ साथ आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टीका लगना था। इस दौरान सुबह से ही पात्र लोग टीका करण के लिए संबंधित केंद्रों पर पहुंच गए। इस दौरान सभी सीएचसी पर टीका कराने को लेकर तो आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा।सुबह से शुरु हुआ टीकाकरण का कार्य देर शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान लक्ष्य के सापेक्ष 1413 लोगों को टीका कारण किया गया।इस दौरान सबसे खराब हालत जिला महिला अस्पताल में 62 फीसदी टीका करण का था, यहां 245 कर्मचारियों को टीका लगाया जाना था। जबकि देर शाम तक 153 लोगों ने टीका लगवाया।
इसीक्रम में टीकाकरण का ग्राफ नौ अस्पतालों में सर्वाधिक 84 प्रतिशत का रिकार्ड फातिमा अस्पताल का रहा। इसीक्रम में जिला अस्पताल में 262 के सापेक्ष 197 ने टीका करण कराया, जो लक्ष्य के 75 फीसदी रहा। वहीं निजी अस्पताल फातिमा में 328 के सापेक्ष 276 लोगों ने टीका लगवाया।वहीं शारदा नारायण अस्पताल में 136 स्वास्थ्यकर्मियों के सापेक्ष 110 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया। वहीं बड़राव सीएचसी पर 181 में 149 लोगों ने टीका लगवाया, जो लक्ष्य के सपेक्ष 82 फीसदी रहा। इसीक्रम में घोसी सीएचसी पर 107 के सापेक्ष 69लोगों ने टीका लगवाया, जो लक्ष्य के सापेक्ष 64 फीसदी है। मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर 294 के सापेक्ष 243 लोगों को टीका लगा, यहां लक्ष्य के सापेक्ष 83 फीसदी रहा। परदहा सीएचसी पर 224 में से 158 लोगों को टीका लगाया गया, यहां लक्ष्य के सापेक्ष 71 फीसदी रहा। रानीपुर सीएचसी पर 297 में से 207 लोगों को टीका लगाया गया, यहां 70 फीसदी लोगों को टीका लगाया गया।टीकाकरण को लेकर सुबह से शाम तक सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह, जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव, डॉ. पदम जैन, डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली केंद्रों पर पहुंचकर मानीटरिंग करते रहे।
विज्ञापन
इनसेट
बढ़ रहा है कोरोना टीकाकरण का ग्राफ
मऊ। बृहस्पतिवार को पहले चरण के पांच दौर का टीकाकरण का कार्य हो चुका है, लेकिन अभी तक जिले में टीकाकरण का प्रतिशत 65 प्रतिशत से ऊपर ही रहा है। पहले दिन 16 जनवरी को हुए टीका करण में 66 फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चार केंद्रो पर टीका लगवाया था। इसीक्रम में दूसरे चरण में 22 जनवरी को जिले में 63 फीसदी टीका करण हुआ। हालांकि दूसरे दौर में सात अस्पतालों पर नौ केंद्र बनाए गए थे। इसीक्रम में तीसरे दौर में बीते बृहस्पतिवार को 73 फीसदी टीका करण हुआ।वहीं बीते शुक्रवार को दस अस्पतालों में हुआ टीकाकरण का ग्राफ 76 प्रतिशत रहा।जबकि बृहस्पतिवार को संपन्न टीकाकरण में 75 प्रतिशत रहा।
इनसेट
छठवें दौर टीकाकरण के साथ पहले चरण का आज होगा समापन
मऊ। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि पहले चरण के छठवें दौर में सात अस्पतालों में 1250 लोगों का टीकाकरण होगा। जिला अस्पताल,घोसी, परदहा, फतेहपुर मंडाव में फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा।वहीं महिला अस्पताल, मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर सीएचसी पर हेल्थवर्करों को टीकाकरण किया जाएगा।बताया कि इसके साथ ही पहले चरण का टीकाकरण खत्म हो जाएगा।इसके बाद दूसरे चरण में टीकाकरण शुरू कर 5500 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा।