फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vaccinated

8-10 किमी चलने की आदत डालें

Mon, 03 Aug 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 03 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vaccinated
नगर पालिका परिषद के मीटिंग हाल में हज पर जाने वाले आजमीन-ए-हज का टीकाकरण किया गया। साथ ही उन्हें हज के बाबत प्रमुख जानकारियां दी गईं। बताया गया कि हज पर जाने वाले प्रतिदिन 8-10 किमी पैदल चलने की आदत डालें।
विज्ञापन



पूर्व पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल की देख-रेख में आयोजित टीकाकरण में मौलाना मुफ्ती अनवर अली ने कहा कि आप रेयासती हज कमेटी के जरिये मुहैया कराई गई हज संबंधी पुस्तकों का अध्ययन करें और ओलमा-ए-कराम से हज की जरूरी जानकारियां प्राप्त करते रहें।
विज्ञापन



बनारस से आए मास्टर ट्रेनर डा. अकबर अली ने हाजियों को हज से संबंधित हर छोटे-बड़े मुद्दों पर जानकारी दी। बताया कि हज पर जाने वाले को अभी से प्रतिदिन 8-10 किमी पैदल चलने की आदत डाल लेनी
विज्ञापन
विज्ञापन



चाहिये क्योंकि ‘सफा’ व ‘मरवा’ का तवाफ करते समय 7 चक्करों में उसे साढे़ तीन किमी पैदल चलना व अन्य जगहों पर हज के अरकान अदा करने में उसे काफी लंबी दूरी पैदल ही तय करनी होगी। अल्पसंख्यक एवं समाज कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed