फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uttar Pradesh Foundation Day: Honored by giving certificates and prizes to the beneficiaries of the schemes:

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस: योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित:

Sun, 24 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Foundation Day: Honored by giving certificates and prizes to the beneficiaries of the schemes:
मऊ। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को नगर स्थित सोनीधापा इंटर कॉलेज के मैदान में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल तथा पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने एक जनपद एक उत्पाद, वस्त्र उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान टूलकिट योजना का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही समस्त विभागों की तरफ से लगाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का अवलोकन किया। छात्र छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

रंगोली निर्माण बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका द्वारा किया गया। समूह नृत्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित कार्यक्रम सोनी धापा इंटर कॉलेज के बच्चों ने पेश किया। नृत्य नाटिका अमृत पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। सनबीम सस्कूल की छात्रा अलफिया जोएब ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित भाषण दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार बृजराज चौहान ने लोकगीत पार्टी, मनोज कुमार पासवान, नगीना चौहान एवं राजेंद्र राम ने यूपी दिवस एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर गीत प्रस्तुत किया। रागिनी भारती यूपीएस भदसा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भाषण दिया। महिला कांस्टेबल सरोज यादव ने आत्म सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत देवचंद्र, हरिश्चंद्र, शीला, सूजी देवी, फूलमती को स्वीकृति पत्र, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अंतर्गत बृजेश राजभर, सरिता देवी, बलिहारी गोड़, पिंकी राम को नि:शुल्क दोना पत्तल मेकिंग मशीन, गोकुल पुरस्कार के तहत मनोज मिश्र को 51 हजार का पुरस्कार, ऊषा राजभर ग्राम देवपरवा, रेखा सोनकर ग्राम खुर्जा महरनियां दक्षिण टोला को बेबी टूल किट एवं उनके खाते में 1-1 हजार रुपया भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथकरघा विभाग द्वारा सरफराजुद्दीन काजिटोला को प्रमाण पत्र,एक जनपद एक उत्पाद योजना के लाभार्थी जुबैदा, शुमैला, राशिद खातून, अनवर सादात, फातिमा, हजरा बेगम, रेखा चौहान, शहला परवीन को टूल किट वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, राष्ट्रीय बालिका विकास, पशुपालन विभाग, कौशल प्रशिक्षण केंद्र विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग, परिवहन विभाग, उद्योग विभाग सहित समस्त विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागी स्कूली बच्चों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उत्तम कार्य करने पर सम्मानित किया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed