फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Utsarg, Varanasi-Chhapra Intercity Express should also be operated

उत्सर्ग,वाराणसी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी हो संचालन

Sat, 07 Nov 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Utsarg, Varanasi-Chhapra Intercity Express should also be operated
रतनपुरा। गोदान, कृषक, चौरीचौरा के बाद अब लोग उत्सर्ग तथा वाराणसी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन की मांग उठ रही है। लोगों की उम्मीद है कि रेलवे ने जनहित को देखते हुए कई ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ऐसे में रेलवे से इन दोनों ट्रेनों के संचालन की उम्मीद की बात भी कह रहे है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए बीते मार्च माह से ट्रेनें बंद हैं। इसमें रेलवे ने दो चरणों में कई ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। अभी मऊ जंक्शन से ताप्ती गंगा, सरयु यमुना,साबरमति, कृषक, चौरीचौरा लिछवी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया गया है।
विज्ञापन

एक्सप्रेस के संचालन शुरू करने पर रतनपुरा कस्बे के लोगों में बलिया-मऊ रूट की महत्वपूर्ण ट्रेन उत्सर्ग एक्सप्रेस तथा छपरा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन करने की मांग उठने लगी है। लोगों ने दोनों ट्रेनों के पुन: परिचालन की मांग की है। क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी नेसार अहमद, आशीष कुमार सिंह, परमा यादव जिला पंचायत सदस्य संजय यादव सपा नेता अशोक यादव व्यापारी नेता मोहन कुमार गुप्ता बसपा नेता शेषनाथ राम त्रिलोकी प्रसाद वकील पांडे कन्हैया यादव रामाश्रय यादव ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस रतनपुरा के अलावा चिलकहर, रसड़ा, पकवा इनार, हलधरपुर, इंदारा एकमात्र ट्रेन है। इसके बंद हो जाने से क्षेत्रीय यात्रियों सहित क्षेत्र के मरीजों कर्मचारियों एवं व्यापारियों को अपने आवश्यक कार्यों की पूर्ति के लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में इस मार्ग पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर नहीं है कोई भी ट्रेन नहीं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed