{"_id":"662bf24de4fc96ceb80b647b","slug":"urs-fair-after-four-days-how-will-the-pilgrims-go-to-the-shrine-through-bad-road-mau-news-c-295-1-mau1002-111915-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चार दिनों बाद उर्स का मेला, बदहाल सड़क से कैसे मजार जाएंगे जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चार दिनों बाद उर्स का मेला, बदहाल सड़क से कैसे मजार जाएंगे जायरीन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के उंदुरा गांव स्थित मजार पर चार दिनों के बाद उर्स का मेला शुरू हो रहा है, लेकिन मजार तक जाने वाली सड़क तीन सालों से बदहाल है। अब बदहाल सड़क से जायरीन कैसे उर्स मेले तक जाएंगे। यहां दो संत सैयद शाह मुहम्मद मोईनुद्दीन और शाह मुहम्मद मुख्तार अहमद की मजार है। 29 अप्रैल को यहां दो दिवसीय उर्स मेले का आयोजन होगा। मेले में देश के कोने-कोने से हजारों लोग पहुंचते हैं। ऐसे में इस मार्ग की वर्तमान दशा आने वाले जायरीनों के लिए बहुत कष्टदायक होने वाली है। डेढ़ किमी की जर्जर सड़क से लोगों का आवागमन कष्टदायक होते हैं।
इस संबंध में क्षेत्र के बृजेश जायसवाल, हरिश्चंद्र यादव, इस्लाम अहमद, वीरेंद्र यादव, शाह इकबाल अहमद आदि ने बताया कि सड़क चार साल पहले बनी थी। लेकिन कुछ माह बाद ही सड़क जगह-जगह टूटने लगी। बनने के एक साल बाद ही सड़क इतनी बदहाल हो गई है कि इसपर बाइक और साइकिल तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। उर्स मेले के एक सप्ताह पहले से ही लोग आने लगे हैं। उन्हें उबड़ खाबड़ जर्जर सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। मजार के मौलाना सैयद शाह मुहम्मद इज़हार अहमद मोईनी ने बताया कि हर साल यहां होने वाले दो दिवसीय सालाना उर्स की शुरुआत 29 अप्रैल से होगी। 29 एवं 30 अप्रैल को विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन दिनों उर्स की तैयारियां अंतिम चरण में है। दूर से आने वाले जयरीनों के आने का सिलसिला अभी से शुरू हो चुका है।
-- -- -- -- -- -- -
इस सड़क की मरम्मत के लिए बजट आ चुका है। मरम्मत के लिए सामान गिराए जा रहे हैं। जल्द ही मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
- बाबूलाल, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग