फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Urea is missing from the committee, private shopkeepers are selling it at arbitrary prices.

Mau News: समिति से यूरिया नदारद, मनमाने दाम पर बेच रहे निजी दुकानदार

Fri, 26 Dec 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Urea is missing from the committee, private shopkeepers are selling it at arbitrary prices.
पिपरीडीह। परदहां ब्लॉक क्षेत्र रैकवारेडीह सहकारी समिति पर यूरिया नहीं मिलने से 12 गांवों के किसान परेशान हैं। पिपरीडीह बाजार में प्राइवेट दुकानदार बिना रेट सूची लगाए 350 से 400 रुपये प्रति बोरी यूरिया बेच रहे हैं। इससे किसानों को खेती में अधिक लागत लगानी पड़ रही है। ओपी शर्मा, नंदलाल मौर्य, समसुद्दीन अहमद, विमलेश यादव, श्रवण गुप्ता आदि किसानों ने बताया कि रैकवारेडीह समिति पर यूरिया मिलने से पिपरीडीह, खरगजेपुर, उस्मानपुर, ओन्हाईच, अहीलाद, मजखनी, हासपुर आदि गांवों के किसान लाभान्वित होते हैं। बताया कि गेहूं की पहली सिंचाई कर सहकारी समिति का चक्कर लगा रहे हैं। सहकारी समिति रैकवारेडीह के सचिव लालबहादुर यादव ने बताया कि यूरिया समाप्त हो गई है, जल्द ही रैक आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed