{"_id":"698f69ea395e2492bf010302","slug":"urban-development-minister-will-inaugurate-the-ghat-of-mahadev-temple-today-mau-news-c-295-1-svns1028-140843-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नगर विकास मंत्री महादेव मंदिर के घाट का आज करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नगर विकास मंत्री महादेव मंदिर के घाट का आज करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
नगर स्थित मऊ महादेव मंदिर और घाट।संवाद
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शनिवार को तमसा नदी तट स्थित महादेव मंदिर परिसर में नव निर्मित और सुव्यवस्थित घाट का लोकार्पण करेंगे। तमसा नदी तट पर विकसित यह घाट क्षेत्र के श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा।
घाट के निर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य के तहत सीढ़ियों का सुदृढ़ीकरण, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इससे विभिन्न पर्वों के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा, बल्कि नगर क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।
यह नवनिर्मित घाट धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय का उदाहरण है। यह पहल स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के अवसरों के सृजन में भी सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री अपने भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे। वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों के प्रगति की जानकारी लेंगे।