फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Urban Development Minister laid the foundation stone

Mau News: नगर विकास मंत्री ने किया 64 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Sun, 03 Mar 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Urban Development Minister laid the foundation stone
घोसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को करोड़ों की लागत से 64 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर नरोखर पोखरा पर किया। साथ ही 18 सभासदों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मऊ, कोपागंज, मधुबन, घोसी, दोहरीघाट के 64 विकास कार्यों का शनिवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
विज्ञापन

घोसी नगर के तहसील मुख्यालय स्थित प्राचीन ऐतिहासिक सीताकुंड के धाम स्थल पर्यटन विकास के लिए लगभग 131.87 लाख रुपये, शिव मंदिर नरोखर पोखरा, राम गरही,मान सरोवर पोखरा, मऊ नगर पालिका परिषद में अल्प विकसित एवं मलीन बस्ती योजना के सात कार्यों का 186.34लाख रुपये,विभिन्न क्षेत्रों में 266.20 लाख की लागत से कुल 210 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, 14 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। नगर पंचायत घोसी सहित अमिला, कोपागंज, मधुबन, मऊ में 3907.65 लाख की लागत से निर्मित 64 कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण सहित 4834.56 लाख की होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी का मतलब विकास की गारंटी है। आज मोदी सरकार ने हर वर्ग को सम्मान एवं अधिकार देने का कार्य किया है। महिलाएं स्वयं को सुरक्षित एवं भयमुक्त महसूस कर रही है।भाजपा सरकार में विकास की गंगा बही है। नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए विकास के सभी का सहयोग की अपेक्षा करते हुए आभार प्रकट किया। इस पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, मुन्ना प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

नगर पंचायत के भवन का उद्घाटन
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा शुक्रवार की देर शाम नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने नगर पंचायत चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से शासन से मिले धन का पूरा विवरण मांगा। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के गठन के बाद से नगर पंचायत के पश्चिमी क्षेत्र कोटवा गांव के सरहद के पास करीब 1 करोड़ 46 लाख की लागत से नगर पंचायत का भवन तैयार किया गया है।

अतिक्रमण हटवाने के लिए ज्ञापन सौंपा
घोसी। स्थानीय नगर पंचायत में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाने के दौरान विस्थापित हुए फल एवं सब्जी व्यापारियों ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दुकान लगाने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की। जिसपर कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी से बात कर मामले का हल निकालने को कहा। इस अवसर गोविंदा, विश्वास सोनकर, सुजीत, अजित, अभिनव आदि फल व्यवसायी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed