फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   uproar in board meeting in ghosi mau council members allege

UP: 'सादे कागज पर क्यों करवाएं जा रहे हस्ताक्षर', सभासदों ने लगाया आरोप; घोसी की बोर्ड मीटिंग में हंगामा

Fri, 02 May 2025 06:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 02 May 2025 06:09 PM IST
सार

प्रदर्शन कर रहे सभासदों ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो सक्षम अधिकारियों के सम्मुख प्रमुखता से उठाया जाएगा, जिससे सभासदों को उचित सम्मान मिलने के साथ ही नगर का विकास हो सके।

विज्ञापन
uproar in board meeting in ghosi mau council members allege
प्रदर्शन करते सभासद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श नगर पंचायत घोसी के सभागार में गुरुवार को आयोजित बोर्ड की बैठक का सभासदों ने बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए स्व कर प्रणाली का विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, ईओ एवं चेयरमैन ने इस विरोध प्रदर्शन को निराधार बताते हुए अनावश्यक विषयों पर चर्चा करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन




बतातें चलें कि बोर्ड की बैठक शुरू होते ही सभासदों ने हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए। नगर पंचायत घोसी के मेन गेट पर नगर पंचायत घोसी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे। सभासदों ने दूसरी बार स्व कर प्रणाली का विरोध-प्रदर्शन कर तानाशाही रवैये को वापस करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे सभासदों ने बगैर कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण किए ही सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया। साथ ही मांगे पूर्ण नहीं करने एवं पूर्व के प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा नहीं करने का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही मनमाने तरीके से नगर पंचायत में कार्य कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

जताई नाराजगी

विरोध जताने वाले में सभासद संघ के अध्यक्ष जुल्फेकार अहमद, अजीत सोनकर, आफताब अहमद, सरफराज अहमद, शहान खान, माजिद अंसारी, नेहाल अख्तर, प्रेमचंद यादव अतिरिक्त सभासद प्रतिनिधि सागर कुमार, हमजा अंसारी, फिरोज खान मुन्ना, तुफैल अहमद आदि विरोध-प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे।

इस संबंध में ईओ अनिल कुमार ने बताया कि जैसे ही बोर्ड की बैठक शुरू की गई। वैसे ही कुछ सभासद बगैर किसी सुनवाई के बैठक का बहिष्कार कर वापस हो गए। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष  मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने भी कहा कि कुछ सभासद बैठक का बहिष्कार कर वापस हो गए। इसके अतिरिक्त सभी आरोप निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed