फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UPCIDA will give two plots to set up an oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए यूपीसीडा देगी दो भूखंड

Wed, 26 May 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
UPCIDA will give two plots to set up an oxygen plant
बढुआ गोदाम (मऊ)। वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे चरण में जिले में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा मयूर माहेश्वरी के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में ऑक्सीजन गैस प्लांट स्थापित करने वालों के लिए जमीन चिन्हीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को यूपीसीडा गोरखपुर क्षेत्रीय प्रबंधक के एन श्रीवास्तव ने औद्योगिक क्षेत्र मऊ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर स्थित डी-60 व सी-11 क्रमश: 3000 वर्ग मीटर तथा 2000 वर्ग मीटर के दो प्लाटों का चिन्हीकरण किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा मयूर माहेश्वरी श्रीवास्तव ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने वालों को यह दोनों प्लाट, जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए इच्छुक व्यक्ति क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय गोरखपुर संपर्क कर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही केएन श्रीवास्तव ने औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर स्थित फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड कार्यालय में उद्यमियों के साथ बैठक कर इकाई संचालित करने का निर्देश देते हुए विभिन्न इकाइयों में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए। जिससे परिसर में सभी कर्मचारियों का ऑक्सीजन लेवल, टेंपरेचर लेवल जांचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर यूज के बाद ही प्रवेश किया जाए। उन्होंने बड़ी इकाइयों से औद्योगिक क्षेत्र परिसर में आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर फेडरेशन अध्यक्ष संजय सिंह, उद्यमी अनमोल राय, राजीव सिंह, कन्हैया जायसवाल, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed