फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP police lady constable allegation My husband is blackmailing me pressurizing me to break up by showing fear of adult videos

महिला सिपाही का आरोप: मेरा पति मुझे कर रहा ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो का डर दिखाकर संबंध तोड़ने का बना रहा दबाव

Fri, 22 Apr 2022 02:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Apr 2022 02:30 PM IST
सार

आजमगढ़ निवासी महिला सिपाही ने बीते साल मऊ के कोपागंज निवासी अवनीश भारती  से प्रेम संबंध होने के बाद कोर्ट में शादी की थी। महिला सिपाही का आरोप है कि उसका पति अब अश्लील वीडियो का डर दिखाकर मनमानी कर रहा है। 

विज्ञापन
UP police lady constable  allegation My husband is blackmailing me pressurizing me to break up by showing fear of adult videos
महिला सिपाही ने पति पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के सिद्धार्थनगर में तैनात महिला सिपाही ने मऊ के कोपागंज निवासी अपने पति पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। थाने में दी तहरीर में उसने बताया है कि अश्लील वीडियो का डर दिखाकर उसका पति संबंध तोड़ने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार आजमगढ़ निवासी महिला ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर में महिला आरक्षी के पद पर तैनात है। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोड़रा निवासी अवनीश भारती से प्रेम प्रसंग होने के बाद दोनों ने बीते वर्ष कोर्ट में शादी की थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह तक सब सही चलता रहा। लेकिन इधर उसका पति उससे संबंध तोड़ने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने उसका अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया। जब इसकी जानकारी हुई तो उसने इस संबंध में कोपागंज थाना पहुंचकर शुक्रवार को आरोपी पति के विरुद्ध तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में एसओ कोपागंज हरेराम मौर्या ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed