फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP PCS Prelims exam to be monitored with AI cameras

Mau News: एआई कैमरे से होगी यूपी पीसीएस प्री परीक्षा की निगरानी

Sun, 05 Oct 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
UP PCS Prelims exam to be monitored with AI cameras
मऊ। छह दिन बाद होने जा रहे यूपी पीसीएस प्री परीक्षा की निगरानी इस बार एआई कैमरे से होगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पहली बार कक्ष निरीक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशासन की तरफ से सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा में 10 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को यूपी पीसीएस प्री परीक्षा जिले के 23 केंद्रों पर होगी। परीक्षा वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी मेें होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर बाद 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इसके अलावा छह सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग से 1075 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की है। कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण छह अक्तूबर को नगरपालिका कम्युनिटी हॉल में चार पाली में दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक और आई स्कैनिंग के बाद भी प्रवेश मिलेगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले अभ्यर्थियों को पहुंचना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि यूपी पीसीएस प्री परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन कराया जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों के तैनाती की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कक्ष निरीक्षकों को आज प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र -

नेशनल इंटर कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना, संत गणिनाथ पीजी कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना, सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी, मुस्लिम इंटर कॉलेज मऊ, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज मऊ, बापू इंटर कॉलेज कोपागंज, डीएवी इंटर कॉलेज मऊ, राजकीय पॉलीटेक्निक कंधेरी, डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ ब्लाक ए, सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज मऊ, जैश इंटर कॉलेज, शहीद इंटर कॉलेज मधुबन, सरदर बल्लभ भाई इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा, भदांव इंटर कॉलेज, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज मऊ, जनता पीजी कॉलेज, दधिवल इंटर कॉलेज, बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय मऊ, डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ ब्लाॅक बी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed