फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Up Nutrition Plan today

हौसला पोषण योजना आज से

Tue, 09 Aug 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 09 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
 जनपद में आज से हौसला पोषण योजना लागू हो जाएगी। ग्रामीण इलाकों के 2229 आंगनबाड़ी  केंद्रों पर  पहले दिन गर्भवती महिलाओं को तहरी, दही  और केला दिया जाएगा।  सात माह से तीन वर्ष तक के अतिकुपोषित बच्चों को हलवा  और केला दिया जाएगा। तीन से लेकर छह साल तक के बच्चों को बिस्किट अथवा मुरमुरा या चना लाई दिया जाएगा। इन्हें रोजाना 20 ग्राम घी दिया जाएगा। ऐसे बच्चों की माताओं को आधा किलोग्राम घी का पैकेट एक ही बार दे दिया जाएगा। मीनू के अनुसार भोजन बनवाने की जिम्मेदारी प्रधान की होगी।
विज्ञापन



योजना के लिए लाभार्थियों को  तीन श्रेणियों में बांटा गया है।  पहले में सात महीने से तीन साल तक के अतिकुपोषित बच्चों को रखा गया है। दूसरी श्रेणी वाले तीन साल से 6 साल तक के अतिकुपोषित बच्चों को रख गया है। अति कुपोषित बच्चों में अधिकतम 70 प्रतिशत बच्चों को रोजाना 20 ग्राम घी देना है। इसी प्रकार गर्भवती महिलाओं में 40 प्रतिशत  को  पौष्टिक आहार के साथ दही दी जाएगी, यह भी सप्ताह में केवल तीन दिन ही। अतिकुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार के लिए प्रतिदिन 13 रुपये और गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन18 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed