{"_id":"57aa19e24f1c1b3a1cee48d7","slug":"up-nutrition-plan-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसला पोषण योजना आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसला पोषण योजना आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में आज से हौसला पोषण योजना लागू हो जाएगी। ग्रामीण इलाकों के 2229 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहले दिन गर्भवती महिलाओं को तहरी, दही और केला दिया जाएगा। सात माह से तीन वर्ष तक के अतिकुपोषित बच्चों को हलवा और केला दिया जाएगा। तीन से लेकर छह साल तक के बच्चों को बिस्किट अथवा मुरमुरा या चना लाई दिया जाएगा। इन्हें रोजाना 20 ग्राम घी दिया जाएगा। ऐसे बच्चों की माताओं को आधा किलोग्राम घी का पैकेट एक ही बार दे दिया जाएगा। मीनू के अनुसार भोजन बनवाने की जिम्मेदारी प्रधान की होगी।
योजना के लिए लाभार्थियों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहले में सात महीने से तीन साल तक के अतिकुपोषित बच्चों को रखा गया है। दूसरी श्रेणी वाले तीन साल से 6 साल तक के अतिकुपोषित बच्चों को रख गया है। अति कुपोषित बच्चों में अधिकतम 70 प्रतिशत बच्चों को रोजाना 20 ग्राम घी देना है। इसी प्रकार गर्भवती महिलाओं में 40 प्रतिशत को पौष्टिक आहार के साथ दही दी जाएगी, यह भी सप्ताह में केवल तीन दिन ही। अतिकुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार के लिए प्रतिदिन 13 रुपये और गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन18 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।