फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP News: Encounter between police and miscreants during vehicle checking, two injured

यूपी न्यूज: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो घायल वाराणसी रेफर

Sat, 14 Oct 2023 07:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 14 Oct 2023 07:59 AM IST
सार

नगर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास बीती रात्रि स्वाट टीम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा और नगर कोतवाली थानाध्यक्ष शैलेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध वाहनों की तलाशी की जा रही थी।

विज्ञापन
UP News: Encounter between police and miscreants during vehicle checking, two injured
यूपी न्यूज: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो घायल वाराणसी रेफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी स्थित ओवर ब्रिज के पास बीती रात्रि लगभग ढाई बजे स्वाट टीम, एसओजी और थाना कोतवाली पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें बिहार निवासी दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उन्हें उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: चंद्रावती की रामलीला में होता है हिंदू, मुस्लिम और जैन धर्म का संगम, मुस्लिम परिवार करता है मेकअप
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास बीती रात्रि स्वाट टीम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा और नगर कोतवाली थानाध्यक्ष शैलेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध वाहनों की तलाशी की जा रही थी। इस दौरान बलिया की तरफ से आ रही दो पहिया वाहन पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तीन टीमों द्वारा बदमाशों पर भी फायरिंग की गई जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि दोनों बदमाशों की पहचान बिहार राज्य के कटिहार जनपद के थाना कोड़ा के  नया टोला जुबारगंज निवासी  28 वर्षीय तरुण कुमार यादव और 45 वर्षीय दीपक यादव के रूप में हुई।  दोनों जनपद में चार घटनाओं में शामिल रहे हैं। बदमाशों के पास से मोटरसाइकिल दो तमंचा दो कारतूस और बैग में रखे कल 80 हजार रूपये नकदी सहित चेकबुक और पासबुक बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed