फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Crime: Money demanded in the name of settling the case, audio goes viral, constable suspended

UP Crime: मामला निपटाने के नाम पर मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल, निलबिंत हुआ सिपाही

Mon, 30 Oct 2023 02:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 30 Oct 2023 02:35 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि रविवार की शाम को सोशल मीडिया के माध्यम से, थाना मधुबन के एक पुलिसकर्मी द्वारा शिकायतकर्ता से एक मामले में निस्तारण के लिये रुपये मांगने का वायरल आडियो प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
UP Crime: Money demanded in the name of settling the case, audio goes viral, constable suspended
निलंबित (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबन थाने में तैनात एक सिपाही का ऑडियो  सोशल मीडिया पर रविवार की देर शाम से वायरल हो रहा है। जिसमे वो एक महिला से एक मामले का निस्तारण के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा है।वायरल ऑडियो की पुष्टि होते ही देर शाम पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को निलबिंत करते हुए उसके विरुद्ध जांच बैठा दी है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि रविवार की शाम को सोशल मीडिया के माध्यम से, थाना मधुबन के एक पुलिसकर्मी द्वारा शिकायतकर्ता से एक मामले में निस्तारण के लिये रुपये मांगने का वायरल आडियो प्राप्त हुआ। जिसमें मधुवन थाने में आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार (19 बैच) के इसमें शामिल होना मिला।जिसे संज्ञान लेकर  तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इसकी जांच  क्षेत्राधिकारी मधुबन अभय सिंह  को सौंपी गई है।
विज्ञापन


यह है मामला
मधुवन थाना के नंदौर निवासी एक युवक ने थाने में शिकायत की है।जिसमें आरोप लगाया है कि उसके पिता द्वारा संपति बेचकर उसके बड़े भाई को दिया जा रहा है।  इसी प्रकरण को रोकने के लिए पीड़ित द्वारा पुलिस से बीते माह में अनूप ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर अपने हिस्से की गुहार लगाया। जहां पिता-पुत्र के बीच एक लिखीत समझौता हुआ। जिसमें लिखा गया है कि सभी अचल संपत्ति में चौथाई हिस्सा युवक को दिया जाना है। इसी बीच एक सप्ताह पूर्व युवक के पिता ने पुलिस अधीक्षक के यहां तहरीर देकर अपने पुत्र पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा मधुबन पुलिस को मामले की जांच कर निस्तारण करने का आदेश जारी किया गया था। जिसकी जांच कर निस्तारण करने के लिए मधुबन थाने पर तैनात ( 19 बैंच ) के आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed