फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Crime: Husband attacks wife with knife while returning home after teaching from school

UP Crime: स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रही पत्नी पर पति ने चाकू से किया हमला, पीठ व हाथ में गंभीर चोट

Fri, 17 Nov 2023 04:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Nov 2023 04:10 PM IST
सार

हलधरपुर थाना क्षेत्र के अतरौल पांडेय गांव निवासी वीरभावती देवी 25 पत्नी भूपेंद्र चौहान रतनपुरा कस्बा स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका है।शुक्रवार को वह रोज की तरह स्कूल गई हुई थी, वहां स्कूल की छुट्टी होने पर उसका पति भूपेंद्र उसे लेने पहुंचा था।

विज्ञापन
UP Crime: Husband attacks wife with knife while returning home after teaching from school
UP Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा कस्बा में शुक्रवार की दोपहर में स्कूल से पढ़ाकर घर जा रही महिला पर उसके पति ने ही चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। उधर दिनदहाड़े घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराने के साथ मामल की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के अतरौल पांडेय गांव निवासी वीरभावती देवी 25 पत्नी भूपेंद्र चौहान रतनपुरा कस्बा स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका है।शुक्रवार को वह रोज की तरह स्कूल गई हुई थी, वहां स्कूल की छुट्टी होने पर उसका पति भूपेंद्र उसे लेने पहुंचा था। यहां पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, इसीबीच उसके पति ने महिला पर चाकू से ताबड़ातोड़ हमला बोल दिया। चाकू से महिला की पीठ तथा उसके हाथ में गंभीर चोटे आई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर हलधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार जारी है। घटना के संबंध में एसओ हलधरपुर राजेश प्रभाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed