{"_id":"6033ebf58ebc3ee96665d02b","slug":"up-budget-industrial-development-will-gain-momentum-employment-opportunities-will-increase-mau-news-vns576214353","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बजट: परदहां की यूपी स्टेट स्पीनिंग मिल में औद्योगिक पार्क बनने की जगी आस:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बजट: परदहां की यूपी स्टेट स्पीनिंग मिल में औद्योगिक पार्क बनने की जगी आस:
विज्ञापन
नगर के सदर चौक स्थित एक टीवी के शोरुम पर टीवी में यूपी का बजट देखते लोग।
- फोटो : MAU
मऊ। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की ओर से सोमवार को पेश किए गए 5,50,270 करोड़ के बजट की उद्यमियों, व्यापारियों, युवाओं, किसानों और महिलाओं ने सराहना की है। बजट में उत्तर प्रदेश स्टेट स्पिनिंग कंपनी की बंद पड़ी कताई मिलों की परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित कर पीपीपी मोड में औद्योगिक पार्क, आस्थान, क्लस्टर स्थापित कराने का प्रावधान है। इसके तहत जिले की परदहां स्थित यूपी स्टेट स्पिनिंग मिल को शामिल किया गया तो जिले में युवाओं को रोजगार मिलेगा और विकास गति तेज होगी।
बजट में किसानों की आय दोगुनी करने, अभ्युदय के तहत मेधावी छात्रों मुफ्त कोचिंग और टेबलेट देने, प्रत्येक मंडल में राज्य विश्वविद्यालय, मॉडल राजकीय विद्यालयों, राज्य गौरव पुरस्कार समेत महिलाओं के हित में प्रावधान किया गया है जिसकी सभी वर्ग के लोगों ने सराहना की है। जिले के उद्यमियों और अर्थशास्त्रियों ने योगी सरकार की तरफ से पेश किए गए बजट को संतुलित बताया है। इनका कहना है कि जिले में बंद पड़ी यूपी स्पिनिंग मिलों को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने के क्रम परदहां स्पिनिंग मिल को शामिल किया गया तो युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस प्रावधान को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी एमएलसी एके शर्मा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि इस मामले में विभाग के अधिकारियों से चर्चा हुई थी।
--
प्रदेश का बजट जानने को उत्सुक रहे लोग
उत्तर प्रदेश सरकार के पांचवें बजट को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी रही। लोग टीवी और मोबाइल पर प्रदेश के बजट की जानकारी लेते रहे। दुकानों और घरों में लोगों ने बजट जानने के लिए टीवी के सामने बैठे रहे। विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग, मेधावी छात्रों को टैबलेट, मंडल स्तर पर विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना की घोषणा से युवाओं में खुशी नजर आई। हालांकि महंगाई पर नियंत्रण दिशा में कुछ खास प्रावधान नहीं करने से गृहणियां निराश नजर आईं। एक जिला एक उत्पाद के लिए बजट देने तथा किसानों के लिए कई घोषणा होने से उद्यमी, व्यापारी, किसान, महिला, युवा सहित विभिन्न वर्ग के लोग खुश दिखे।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अर्थशास्त्री -
संतुलित है यूपी बजट, आसान होगा लोगों का जीवन
मऊ। डीसीएसके पीजी कालेज के अर्थशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीपी राय ने प्रदेश की योगी सरकार के बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट संतुलित है। इससे लोगों का जीवन आसान होगा। बजट में युवाओं, किसानों, श्रमिकों और महिलाओं को साधने के साथ बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने की कोशिश की गई है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग तथा मेधावी छात्रों के लिए टैबलेट देने से बेरोजगार युवाओं को परीक्षा तैयारी में सहूलियत होगी। नई योजना मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना से श्रमिकों व कामगारों को रोजगार मिलेगा। परदहां स्थित यूपी स्टेट स्पिनिंग मिल की परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित कर पीपीपी मोड में औद्योगिक पार्क, आस्थान, क्लस्टर स्थापित किया गया तो जिले के विकास गति मिलेगी।
क्या कहते हैं उद्यमी
-
- बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। इस बजट से पूर्वांचल का विकास होगा। एक जिला एक उत्पाद योजना के लिए बजट की व्यवस्था करने से साड़ी उद्योग को गति मिलेगी। परदहां यूपी स्टेट स्पिनिंग मिल की परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित कर पीपीपी मोड में औद्योगिक पार्क, आस्थान, क्लस्टर स्थापित किया गया तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। - भरत थरड, पूर्व अध्यक्ष लघु उद्योग भारती
- प्रदेश के बजट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के उत्थान के लिए की घोषणाएं की गई है। इससे पूर्वांचल में विकास की गति तेज होगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए बजट देने से आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। इससे औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी। - बालकृष्ण थरड, उद्यमी
- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के लिए बेहतर बजट है। दशकों से बंद पड़ी यूपी स्टेट स्पीनिंग मिल कंपनी की बंद पड़ी कताई मिल की परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित कर पीपीपी मोड में औद्योगिक पार्क बनाने की घोषणा से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं जिले के विकास गति को पंख लगेगा।-सुशील अग्रवाल, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती
- बजट में सभी वर्ग के लोगों का खास ध्यान रखा गया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करने से जिले में ही नहीं पूर्वांचल भर में विकास की रफ्तार तेज होगी। बंद पड़ी यूपी स्टेट स्पीनिंग मिल को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जाना सराहनीय पहल है। इससे प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।- आजाद यादव, उद्यमी
क्या कहते हैं व्यापारी
- प्रदेश सरकार का बजट स्वागत योग्य है। बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों का खास ध्यान दिया गया है। अयोध्या धाम तक पहुंच मार्ग के लिए 300 करोड़ की व्यवस्था करने के साथ अयोध्या से संबंधित कई घोषणाएं सराहनीय हैं। गोरखपुर, वाराणसी में मेट्रो शुरू करने की घोषणा से पूर्वांचल का विकास होगा। -डॉ. रामगोपाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
- योगी सरकार के बजट में सभी वर्ग के लोगों का खास ध्यान दिया गया है। उत्तर प्रदेश स्टेट स्पिनिंग कंपनी की बंद पड़ी कताई मिलों की परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित कर पीपीपी मोड में औद्योगिक पार्क, आस्थान, क्लस्टर स्थापित करानेे से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं जिले का विकास होगा।- सुरेश कल्यानिया, साड़ी कारोबारी
- प्रदेश सरकार ने विकासपरक बजट पेश किया है। जमीनी स्तर पर बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जाए तो जिले के विकास गति तेज होगी। एक जिला एक उत्पाद योजना के लिए 250 करोड़ रुपये के प्रावधान से जिले के विकास को गति मिलेगी। प्रदेश सरकार को जीएसटी प्रक्रिया को सरल करना चाहिए।-गोपाल कृष्ण बरनवाल, जिला महामंत्री उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल
- सरकार ने बजट में किसान, उद्यमी, व्यापारी, विद्यार्थी समेत सभी वर्गों का खास ध्यान रखा है। बंद पड़ी स्पीनिंग मिलों की परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित कर पीपीपी मोड में औद्योगिक पार्क बनाया जाना स्वागत योग्य कदम है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक कारीगरों के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए बजट का प्रावधान करने से लघु उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।-उमाशंकर ओमर, जिलाध्यक्ष, उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल