फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP board: Process to determine exam center started

यूपी बोर्ड: शुरू हुई परीक्षा केंद्र निर्धारण करने की प्रक्रिया

Tue, 01 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
UP board: Process to determine exam center started
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र निर्धारण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब स्कूलों को अपनी आधारभूत सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। हर सुविधा के अंक हैं। इन अंकों से मेरिट बनेगी। मेरिट के आधार पर केंद्र तय होंगे। स्कूल मेरिट में स्थान बनाने को जुट गए हैं। वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में 91176 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2021 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति जारी कर दी गई है। अब स्कूलों को अपनी आधारभूत सूचनाएं पांच दिसंबर तक वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। हर सुविधा के अंक निर्धारित किए गए हैं। इन अंकों से मेरिट बनेगी। मेरिट के आधार पर परीक्षा केंद्र तय होंगे। स्कूल मेरिट में स्थान बनाने के लिए वेबसाइट पर सूचनाएं अपलोड कराने में लग गए हैं। पांच दिसंबर तक वेबसाइट पर सूचनाएं अपलोड होने के बाद जिला प्रशासन से गठित चार सदस्यीय टीम अपलोड सूचनाओं का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार जिले में 16 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। वर्ष 2021 में यूूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में हाईस्कूल में 48999, इंटरमीडिएट में 42199 सहित 91176 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 50061 तथा इंटर में 43194 सहित 93255 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसके मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद दो दिसंबर 2020 को जिले के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यो की बैठक नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कालेज में लेंगे। बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की गाइडलाइन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों को अपनी आधारभूत सूचनाएं पांच दिसंबर तक वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन ही होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण:
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन ही होगा। पिछली बार की तरह इस बार भी दूरी निर्धारण के लिए स्कूलों की जियो टैगिंग कराई जाएगी। बोर्ड के मोबाइल एप से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह मैपिंग खुद ही करनी होगी। इस एप को एंड्रायड फोन में डाउनलोड करना होगा। स्कूल कैंपस में जाकर इस एप में विद्यालय की यूजर आइडी व पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करेंगे, जिससे स्कूल का अक्षांश और देशांतर बोर्ड की वेबसाइट के सर्वर पर स्वत: दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed