फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board High School, Intermediate Examination to be held in March 2023

मार्च 2023 में आयोजित होगी यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा

Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
UP Board High School, Intermediate Examination to be held in March 2023
मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा मार्च में कराएगा। जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से 28 फरवरी तक होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 20 जनवरी तक कोर्स पूरा करने के लिए प्रधानाचार्यो को फरमान जारी किया है। जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त 427 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा तैयारी की कवायद तेज हो गई है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा मार्च में प्रस्तावित है। बोर्ड ने जारी शेड्यूल के अनुसार सभी कक्षाओं में कोर्स पूरा करने के लिए 20 जनवरी 2023 समयसीमा निर्धारित किया है। कोर्स पूरा होने के बाद बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह में कराई जाएंगी। प्री बोर्ड परीक्षाएं एक फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। प्री बोर्ड परीक्षा की कॉपियां 16 फरवरी से 28 फरवरी तक चेक होगी और कक्षा नौ और कक्षा 11वीं के परीक्षाओं के रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन 16 से 28 फरवरी 2023 तक होगा। जबकि बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2023 में होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में प्रस्तावित है। 20 जनवरी 2023 तक कोर्स पूरा करने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को पत्र जारी कर दिया गया है। औचक निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed