फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board Exam: STF will keep an eye on the centres

यूपी बोर्ड परीक्षा: केंद्रों पर रहेगी एसटीएफ की नजर

Sun, 01 Feb 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: STF will keep an eye on the centres
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को सख्त किया गया है। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की भी कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। 127 परीक्षा केंद्रों पर 76408 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए व्यापक रणनीति बनाई गई है। नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए केंद्रों पर एसटीएफ की नजर रहेगी। वित्तविहीन केंद्रों के प्रबंधकों के नंबर सर्विलांस पर रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर क्षेत्रीय पुलिस बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए मौजूद रहेगी। बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सारी व्यवस्थाएं ठीक कराई जा रही हैं। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के साथ साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात होंगे। परीक्षा केंद्रों पर हर गतिविधियों पर कंट्रोल रुम से नजर रखी जाएगी। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई जाएगी, जो पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे, उनमें से ही एक पुलिसकर्मी उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाने के लिए विद्यालय के कर्मचारी के साथ जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरुप परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed