फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board Exam: Four mobile squads formed

यूपी बोर्ड परीक्षा: चार सचल दस्ता गठित

Fri, 11 Mar 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Four mobile squads formed
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद अब तैयारियां शुरू हो गई हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड की ओर से जिले में चार सचल दस्ते गठित किए गए हैं। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक अतिरिक्त व्यवस्थापक की भी तैनाती होगी। इनकी निगरानी में केंद्रों पर परीक्षा होगी। इन्हीं की देखरेख में प्रश्नपत्र का वितरण होगा। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 126 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 78903 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा की तिथि 24 मार्च घोषित होने के बाद परीक्षा के तैयारी की कवायद तेज हो गई है। चार सचल दस्तों का गठन किया गया है। विभाग की तरफ से गठित सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सहायक वित्त व लेखाधिकारी के नेतृत्व में सचल दस्ता का गठन किया गया है। प्रत्येक सचल दस्ता पांच सदस्यीय होगा। परीक्षा केंद्रों पर नकल पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती रहेगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। तैनाती प्रक्रिया अंतिम दौर में है। वहीं जिले के 126 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। सचल दस्ता का गठन कर दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को तीन तीन के अंदर राउटर, मानीटर का आइडी एड्रेस और पासवर्ड अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा कर दें। अन्यथा संबंधित कालेजों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed